1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भीषण गर्मी में प्यासे आवेदक, मोहखेड़ तहसील कार्यालय की बदहाल व्यवस्था उजागर

भीषण गर्मी में प्यासे आवेदक, मोहखेड़ तहसील कार्यालय की बदहाल व्यवस्था उजागर

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कम से कम गर्मी के इस मौसम में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिल रहा है।

By: Naredra 
Updated:
भीषण गर्मी में प्यासे आवेदक, मोहखेड़ तहसील कार्यालय की बदहाल व्यवस्था उजागर

छिंदवाड़ाः मोहखेड़ तहसील कार्यालय में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम इस कदर देखने को मिल रहा है कि आमजन को अपने ही कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा अनिवार्य हो जाती है, वहीं तहसील परिसर में लगे फ्रीजर में पानी तक उपलब्ध नहीं है।

दूर-दराज़ से आने वाले आवेदक प्यास से परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। तहसील कार्यालय की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिकॉर्ड रूम पर ताला लटका मिला, जिससे जरूरी दस्तावेज़ों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, तहसीलदार की नेम प्लेट तक कार्यालय में नहीं लगी हुई है, जो प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है।

कार्यालय में कई कुर्सियां खाली दिखाई दीं, कहीं कर्मचारी अवकाश पर हैं तो कहीं जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के कार्यों में व्यस्त बताए जा रहे हैं। इस तरह की अव्यवस्था के चलते आम जनता के जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कम से कम गर्मी के इस मौसम में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव देखने को मिल रहा है।

छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...