सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज ग्राहकों को एख लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए मंगलवार वाले दाम ही चुकाने होंगे।
मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.01, 74.65, 77.67 और 74.81 रुपए है। वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए ग्राहकों को क्रमश: 64.70, 67.02, 67.80 और 68.32 रुपए चुकाने होंगे।
बताते चले कि, प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़न के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
विदेशी मुद्रा दरों के साथ आंतरराष्ट्रीय बाजा में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।