1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर हुआ बंद

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर हुआ बंद

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर हुआ बंद

शेयर बाजार सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 290.36 अंक ऊपर 34247.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.69 फीसदी उछलकर 69.50 अंक ऊपर 10116.15 के स्तर पर बंद हुआ।

बात अगर दिग्गज शेयरों की करें, तो आज इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, श्री सीमेंट, कोटक बैंक, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, गेल, कोल इंडिया, टाइटन, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, ब्रिटानिया और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...