सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को फिर गिरावट आई है। अब ग्राहक मंगलवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी खरीद सकेंगे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में बुधवार को 62 रुपए की गिरावट आई है।
इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 43,502 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपए में आई बढ़त से इसका दाम कम हुआ है। चांदी की बाते करें, तो बुधवार को चांदी कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में 828 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 48,146 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में बढ़त दर्ज की गई, जिसकी वजह से सोना सस्ता हुआष दिल्ली में 24 कैरेट सोना 62 रुपए सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए 20 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा था। इसके अतिरिक्त तेजी से फैल रहे खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से भी सोना सस्ता हुआ है।