रिपोर्ट: सत्यम दुबे
रायगढ़(मध्य प्रदेश): कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर रहा है। मौजूदा वक्त में कोरोना महामारी ने यूपी को चपेट में ले लिया है। बावजूद इसके लोग शादी करने से बाद नहीं आ रहें हैं। मध्य प्रदेश के रायगढ़ से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। जहां दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के 23 दिन बाद ही दूल्हा कोरोना महामारी से जंग लड़ते-लड़ते अपनी जिंदगी की जंग हार गया। दुल्हन की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि वह विधवा हो गई।

आपको बता दें कि राजगढ़ जिले के पचोर शहर की है, यहां के रहने वाले 25 वर्षीय अजय शर्मा की शादी 25 अप्रैल को नरसिंहगढ़ की रहने वाली अन्नू शर्मा के साथ हुई थी। यह विवाह कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए एक मंदिर में हुई थी। जिसमें दूल्हा-दुल्हन का परिवार ही शामिल हुआ था। लेकिन इसके बाद भी शादी के चार दिन बाद दूल्हे की रिपोर्ट 29 अप्रैल को पॉजिटिव आई।
दूल्हे के अलावा उसकी भाभी की संक्रमित पाई गईं। लेकिन अजय की हालत बिगड़ती चली गई, जिसक चलते उसे इलाज के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और सप्ताह भर वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी 17 मई को अजय ने दम तोड़ दिया।
अजय के दुखद मौत के बाद परिवार के लोग उसका का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत भोपाल के मुक्तिधाम में अपने एक रिश्तेदार की मदद से करा दिया गया। 23 दिन जिस लड़की ने दुल्हन बनकर अजय को अपना जीवनसाथी चुना था। वह आखिरी समय उसका चेहरा तक नहीं देख पाई।
सूबे में राजगढ़ समेत कई जिलों में शादी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन इसके बाद कई लोग प्रशासन से चोरी-छिपे शादी-विवाह जैसे आयोजन कर रहे हैं। उनकी यह जल्दबाजी और लापरवाही उनपर भी भारी पड़ेगी यह जानते हुए भी अनदेखी कर रहे हैं।
इस घटना के बाद से दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल है, उसन ेकभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिसके सहारे वह अपनी जिंदगी बिताएगी वह उसे इस तरह छोड़कर चला जाएगा। बता दें कि फिलहाल दुल्हन का परिवार सीहोर में रहता है।