1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विधायक महेश परमार ने सरकार पर लगाया आरोप, बोले- लाडली बहनों के साथ सरकार कर रही धोखा

विधायक महेश परमार ने सरकार पर लगाया आरोप, बोले- लाडली बहनों के साथ सरकार कर रही धोखा

तराना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश की आधी आबादी के साथ छलावा कर रही है। महिलाओं का वोट लेने के बाद भाजपा भूल जाती है। हम इस बात का विरोध करते हैं।

By: Naredra 
Updated:
विधायक महेश परमार ने सरकार पर लगाया आरोप, बोले- लाडली बहनों के साथ सरकार कर रही धोखा

भोपालः मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि सरकार लाड़ली बहनों को लेकर किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के नाम योजना से काटे जा रहे हैं और नए पंजीयन की तारीख भी घोषित नहीं की जा रही।

सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

महेश परमार ने यह भी कहा कि चुनाव से पहले किए गए वादों के मुताबिक महिलाओं को ज्यादा राशि देने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। बुजुर्ग अवस्था में लाडली बहनों को सबसे ज्यादा आर्थिक मदद की जरूरत होती है। सरकार ने ना तो 3000 रूपए बढ़ाने की बात की और न नया पोर्टल चालू करने बात कर रही है। नया पंजीयन चालू करने का भी कोई प्रावधान नहीं है।

लाडली बहनों के साथ धोखा- परमार

सरकार झूठ बोलकर लाडली बहनों के साथ धोखा कर रही है। यही नहीं लाडली बहनों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बहने सिर्फ वोट लेने के लिए है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश की आधी आबादी के साथ छलावा कर रही है। इस बात का हम विरोध कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि वोट लेने के बाद भाजपा भूल जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...