1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. शादी न होने से दुखी बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

शादी न होने से दुखी बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शादी न होने से दुखी बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मध्य प्रदेश : किसी से जलन या चिढ़ कई बार इस हद तक बढ़ जाती है कि शख्स सामने वाले से इंतकाम लेने के लिए कुछ भी कर सकता है । इसी तरह का एक मामला शिवराज सिंह चौहान के राज्य मध्य प्रदेश से सामने आया है । जहां एक व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि उसके छोटे भाई ने उससे पहले शादी कर ली थी ।

मामला मध्य प्रदेश के दतिया जिला के बेहरुका गांव का है । जहां आरोपी संतोष के छोटे भाई ने किसी से शादी कर ली । जिससे संतोष परेशान था कि उससे पहले उसके छोटे भाई ने शादी की । संतोष का तनाव और घुटन इस हद तक बढ़ती गयी कि उसने भाई और उसकी पत्नी की हत्या करने का मन बना लिया । जिसके बाद आरोपी ने रात में दोनों को सोता देख उन पर कुल्हाड़ी से ज़ोरदार वार किया । बता दें कि वार इतना तेज़ था कि एक ही वार में दोनों की मौत हो गयी । हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया । जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गयी ।

यह भी पढ़ें: सेक्स रैकेट का कारोबार करती है ये IPS? खौफनाक तरीके से सच्चाई आई सामने…

घटना को लेकर एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें एक कॉल आयी कि बेहरुका गांव में रहने वाले संतोष कुशवाहा ने अपने छोटे भाई किशन कुशवाहा और उसकी पत्नी प्रियंका कुशवाहा को कुल्हाड़ी से काट दिया है । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी । जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही आरोपी की निशानदेही पर हत्या में उपयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है ।

यह भी पढ़ें: घर में मिला पति-पत्नी का शव, परिवार में कोहराम, मौके पर पहुंची पुलिस…

वहीं, परिजनों का कहना है कि अपने छोटे भाई की शादी को लेकर वो डिप्रेशन में जरूर था, लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि संतोष ऐसा दर्दनाक कदम उठा लेगा और अपने ही भाई की हत्या कर देगा ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...