रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है, मरीज बिना ऑक्सीजन और दवाइयों के अपनी जान गंवा रहे हैं। सरकारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कोरोना के चेन को तोड़ना हो गया है। एक तरफ कोरोना से मचे हाहाकार से लोग अपनी जान गंवा रहें हैं, तो वहीं मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर आपको होश उड़ जायेंगे। इस घटना से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया।
आपको बता दें कि यहां तीन सगी बहनों की तलाब में डूबने से मौत हो गई। एक को बचाने के चक्कर में एक बाद एक तीनों बहनें गहरे पानी में डूब गईं। दिल दहला देने वाली घटना सिंगरोली जिले के बरहपान गांव में घटी। जहां अशोक गुर्जर की तीन बेटियां आंचल गुर्जर (12), अर्पिता गुर्जर (10) अंकिता गुर्जर (8) शनिवार सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए तालाब गई हुई थीं।
बच्चियों काफी देर होने के बाद वह जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। इसके बाद वह तलाशते हुए तालाब पर पहुंचे तो उनके शव पानी में तैर रहे थे। जिन्हें देखते ही परिजनों को होश उड़ गए। मिली जानमकारी के अनुसार तीनों बहनों ने पहले अपने कपड़े धोए, फिर वह गहरे पानी में जाकर आपस में मस्ती करने लगीं। इसी दौरान सबसे छोटी बहन अंकिता डूबने लगी तो उसे बचाने के चक्कर में दो और बहने आंचल-अर्पिता भी डूब गईं। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।
मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है, पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 1708 नये मामले सामने आए हैं। मौजूदा वक्त में एक्टिव केसो की संख्या 95423 है, वहीं इसी दौरान 4815 मरीज स्वस्थ हुए। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 19.4 प्रतिशत है, इसके साथ ही 12270 औसत प्रकरण प्रतिदिन आ रहे हैं।
प्रदेश के 14 जिलों में 200 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1753, भोपाल में 1576, ग्वालियर में 910, जबलपुर में 795, रतलाम में 380, उज्जैन में 370, रीवा में 309, शिवपुरी में 298, सतना में 242, नरसिंहपुर में 239, धार में 231, सागर में 231, सीहोर में 206 एवं सिंगरौली में 204 नए प्रकरण आए।