पिछले सप्ताह यानी 30 अक्टूबर को यह 1.83 करोड़ डॉलर मजबूत होकर 560.715 अरब डॉलर पर था। इस वर्ष पांच जून को खत्म सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने पहली बार 500 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। आरबीआइ के मुताबिक छह नवंबर को खत्म सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में बड़ी बढ़ोतरी का फायदा विदेशी मुद्रा भंडार पर दिखा, जिससे यह 568 बिलियन डॉलर के ऊपर पहुंचा।
समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 6.403 बिलियन डॉलर चढ़कर 524.742 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। एफसीए में अमेरिकी डॉलर को छोड़ यूरो, पाउंड व अन्य मुद्राओं को शामिल किया जाता है। इसकी गणना भी डॉलर के मूल्य में ही होती है। समीक्षाधीन सप्ताह के आखिर में देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.328 अरब डॉलर बढ़कर 37.587 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा।