1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, 3100 से ज्यादा अंक नीचे गिरा सेंसेक्स

शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, 3100 से ज्यादा अंक नीचे गिरा सेंसेक्स

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, 3100 से ज्यादा अंक नीचे गिरा सेंसेक्स

चीन से निकले कोरोना वायरस का कहर इस वक्त 80 से भी ज्यादा देशों पर देखने को मिल रहा है। इस वायरस की वजह से जहां लोगों में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं, शेयर बाजार में भी कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को शेयर बाजार में ना सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर के बाजारों में हालत बुरी है। दोपहर 2:34 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 3,124.68 अंक यानी 8.75 फीसदी की ढलान के साथ 32,572.68 के स्तर पर आ गया। इसी तरह से नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी 946.25 अंक यानी 9.05 फीसदी की गिरावट के साथ 9,512.15 के निचले स्तर पर जा पहुंचा।

दोपहर 2:34 बजे सेंसेक्स 2,959.47 अंक यानी 8.29 फीसदी की गिरावट के साथ 32,737.93 के स्तर पर था। इसी प्रकार निफ्टी 842.80 अंक यानी 8.06 फीसदी की गिरावट के साथ 9,615.60 के निचले स्तर जा पहुंचा था। सुबह 11:13 बजे सेंसेक्स 2,601 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के बाद 33,095.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 758.25 अंक यानी 7.25 फीसदी की गिरावट के बाद 9,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, इससे पहले सुबह 10:58 बजे सेंसेक्स 2,411.11 अंक यानी 6.75 फीसदी की गिरावट के बाद 33,286.29 के स्तर पर था। निफ्टी 710.45 अंक यानी 6.79 फीसदी की गिरावट के बाद 9,747.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, सुबह 10:47 बजे सेंसेक्स 2,074.28 अंक यानी 5.81 फीसदी की गिरावट के बाद 33,632.12 के स्तर पर था और निफ्टी 608.35 अंक यानी 5.82 फीसदी की गिरावट के बाद 9,850.05 के स्तर पर था।

बताते चलें कि, शेयर बाजार के पतन के चलते निवेशकों के 8.56 लाख करोड़ रुपए डूब गए। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को कारोबार खत्म होने पर 137 लाख करोड़ रुपए था जो गुरुवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक घटकर 128 लाख करोड़ रुपए रह गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...