दुनियाभर के उपयोकर्ताओं की शिकायत के बाद टेलीग्राम की सेवा डाउन होती जा रही है। कई देशों के उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर पोस्ट डालकर इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। लोगों का कहना है कि वह टेलीग्राम एप के माध्यम से कोई भी संदेश भेज या प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार टेलीग्राम के डाउन होने की समस्या शनिवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई। लोगों के संदेश भेजने पर सर्वर कनेक्शन में गड़बड़ी की समस्या सामने आ रही है।
टेलाग्राम उपयोगकर्ता सोशल मीजिया के दूसरे प्लेटफार्म पर शिकायत कर जानना चाहते है कि टेलीग्राम की सेवा में यह समस्या क्यों आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम के काम नहीं करने के संबंध में शिकायतें मध्य पूर्व, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, रूस, एशिया और अफ्रीका के देशों से ज्यादा आ रही हैं।