टाटा स्काई यूजर्स को अब पहले की तुलना ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नेशनल टैरिफ ऑडर 2.0 को लागू कर दिया गया है। इसके बाद टाटा स्काई ने अपने एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
बताते चलें कि, टाटा स्काई अभी तक ग्राहकों को एचडी (हाई डेफिनेशन) सेटटॉप बॉक्स 1,399 रुपये में दे रही थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1,499 रुपये हो गई है।
वहीं कीमतें बढ़ने के बाद SD और HD की सेटटॉप बॉक्स की कीमतें 1,499 रुपये हो गई हैं। इसके साथ ही यह भी खबर है कि, कंपनी ने मल्टी टीव कनेक्शन की कीमत भी बढ़ाई है। नई कीमतें टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। वहीं एचडी मल्टी टीवी कनेक्शन की कीमत अब 1,199 रुपये हो गई है जो कि पहले 999 रुपये थी। मल्टी टीवी कनेक्शन की कीमत बढ़ने की जानकारी ‘ड्रीम DTH’ ने दी है।