Temple Land Dispute News in Hindi

मंदिर जमीन पर कब्जे का आरोप, पुजारी का आत्मदाह प्रयास

मंदिर जमीन पर कब्जे का आरोप, पुजारी का आत्मदाह प्रयास

जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित प्राचीन पंचनंद महादेव मंदिर से जुड़ी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि भूमाफिया राजनीतिक संरक्षण में मंदिर की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध में मंदिर के पुजारी ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।