मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी के अजगरिया में आयोजित शिवपंथी महाकुंभ में संगठन के नशामुक्ति अभियान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने वन औषधि शोध संस्थान, छात्रावास, पुलिस चौकी, खुपजदेव धाम के विकास और वन अधिकार पट्टों सहित जिले के लिए आठ प्रमुख घोषणाएं कीं। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और बारेली भाषा के संरक्षण पर भी जोर दिया।
