रतलाम जिले के बिनोली गांव में ढाई वर्षीय आर्यन गोस्वामी की मौत के मामले में परिजनों की शिकायत पर रिंगनोद थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। परिजनों के अनुसार, मिठाई खाने के बाद परिवार की तबीयत बिगड़ी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और सेव के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल बच्चे की मौत का वास्तविक कारण जांच और प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
