Religious Festival News in Hindi

सोमवती अमावस्या पर पन्ना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सोमवती अमावस्या पर पन्ना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पन्ना में सोमवती अमावस्या के अवसर पर भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान जुगल किशोर मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं और दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने बरगद, पीपल और तुलसी की पूजा कर 108 परिक्रमा की। वहीं श्रद्धालुओं के लिए आम पना वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिली।

छिंदवाड़ा में गंगा दशमी पर जल संरक्षण अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा में गंगा दशमी पर जल संरक्षण अभियान की शुरुआत

छिंदवाड़ा में गंगा दशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा छोटा तालाब परिसर में जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम अहाके और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा नागरिकों से जल बचाने की अपील की गई।

उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा और गंगा दशमी महोत्सव शुरू, जल संरक्षण का दिया संदेश

उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा और गंगा दशमी महोत्सव शुरू, जल संरक्षण का दिया संदेश

उज्जैन में शिप्रा तीर्थ परिक्रमा और गंगा दशमी महोत्सव की शुरुआत “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत की गई। रामघाट से शुरू हुई इस परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु, साधु-संत और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन के दौरान जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश भी दिया जा रहा है। 26 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मां शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित करेंगे और भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का