Panna Weather News in Hindi

पन्ना में तेज बारिश से बिगड़े हालात, जिला अस्पताल और होमगार्ड कार्यालय में जलभराव

पन्ना में तेज बारिश से बिगड़े हालात, जिला अस्पताल और होमगार्ड कार्यालय में जलभराव

पन्ना जिले में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिला अस्पताल में पानी भरने के साथ प्रसव और सर्जिकल वार्ड की छत से पानी टपका, जबकि बृजपुर में घरों और होमगार्ड कार्यालय में भी पानी भर गया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बहाव में बहने से बाल-बाल बचे बाइक सवार और महिला

पन्ना में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, तेज बहाव में बहने से बाल-बाल बचे बाइक सवार और महिला

पन्ना जिले में तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। खोरा और अमर्छि नाले के तेज बहाव में बाइक सवार और एक महिला बहने से बाल-बाल बच गए। वहीं अजयगढ़ की विश्रामगंज घाटी में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ।