मैहर के मां शारदा मंदिर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3 बजे कपाट खुलने के बाद दर्शन शुरू हुए और सुबह तक 37,361 भक्त माता के दर्शन कर चुके थे। इस अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के साथ मंदिर में भक्तिमय माहौल रहा।
