पन्ना के ग्राम हरदी में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने शामिल होकर संत रविदास के समानता, भाईचारे, ईमानदारी और सामाजिक समरसता के संदेश को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
