सीएम डॉ. यादव ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम मध्यप्रदेश की स्वर्णिम गाथा को पेश करता है। अनुसूचित जन जाति क्षेत्र के बच्चों ने तमाम जिलों में बाजी मारी है। वहीं बालकों को पीछे छोड़ते हुए बेटियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए फिर से बाजी मारी है। यह बताता है कि बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ के संकल्प का क्या परिणाम आता है।
