उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध कंपनियों की ओर से 257 युवाओं को रोजगार देने का भी प्रयास किया जाएगा।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में सेवायोजन कार्यालय की ओर से बेरोजगार युवाओं के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध कंपनियों की ओर से 257 युवाओं को रोजगार देने का भी प्रयास किया जाएगा।
उत्तराखंड मे वाहनों की निगरानी के लिए प्रदेश के तीन स्थानों पौड़ी, अल्मोड़ा और हल्द्वानी जिले में मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए वाहनों पर नजर रखी जाएगी।इसके साथ ही वाहनों के डेटा को भी यहां पर सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तरीकें से किया जा सकें ।
धर्मनगरी हरिद्वार में 53वां पार्थिव शिवलिंग पूजन कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है । इस कार्यक्रम में 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों की पूजा की गई। कई अन्य राज्य जैसे- हरियाणा, पंजाब, राज्यस्थान और उत्तरप्रदेश के विभिन्न लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए है।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में भी दिखाई दे रहा है। अधिक बारिश के कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है, जिसके कारण गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर खानपुर के शाहपुर गांव में पानी उफान पर आने से गांव में बाढ़ आने का डर लोगों में बैठ गया
सावन के महीने का आगमन हो चुका है। भक्तों को इस माह का बेसब्री से इंतजार होता है। हरिद्वार जैसे पावन धाम में भक्तों का आना-जाना लगा हुआ है। कावंड़ियों की कावड़ यात्रा चरम सीमा पर है। पटरी और हाइवे से लाखों की संख्या में कावडियां गुजर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रक-ट्रेक्टर से लाखों भक्त बम-बम भोले के जयकारों के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं।