मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के सेंधवा ब्लॉक स्थित ग्राम अजगरिया में जनजातीय समाज के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें खुपजदेव धाम और पक्की सड़क का निर्माण, बालक-बालिकाओं के लिए 100-100 सीटर छात्रावास, धवली में पुलिस चौकी, बारेली भाषा का संरक्षण, सिकल सेल की रोकथाम, वन औषधि शोध संस्थान और वन अधिकार पट्टों से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं।
