Madhya Pradesh : डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 8.84 लाख प्रभावित किसानों के खातों में 653.34 करोड़ रुपये की राहत राशि भेजी। यह राशि अत्यधिक बारिश, कीट व्याधि और पीला मोज़ेक से प्रभावित फसलों के लिए दी गई है। इसके साथ ही सोयाबीन किसानों के लिए भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन 3 अक्टूबर से शुरू कर दिया गया है।
