Devendranagar News in Hindi

पन्ना में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की कार्रवाई, 21 नग सागौन चिरान जब्त

पन्ना में अवैध फर्नीचर निर्माण पर वन विभाग की कार्रवाई, 21 नग सागौन चिरान जब्त

पन्ना के रैगढ़ गांव में वन विभाग ने अवैध सागौन फर्नीचर निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान से 21 नग सागौन चिरान और सिल्लियां जब्त कीं। बरामद लकड़ी की मात्रा 0.195 घन मीटर है। मामले में मकान मालिक और फर्नीचर निर्माता के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

पन्ना के रतगवा गांव में सड़क का इंतजार, 4 किमी कच्चे रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण

पन्ना के रतगवा गांव में सड़क का इंतजार, 4 किमी कच्चे रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण

पन्ना के देवेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के रतगवा गांव के करीब 100 परिवार आज भी पक्की सड़क के इंतजार में हैं। गांव तक पहुंचने वाला चार किलोमीटर का कच्चा रास्ता बारिश में कीचड़ और दलदल में बदल जाता है। ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर सड़क निर्माण और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की मांग की है।

पन्ना में जर्जर बिजली लाइन और गिरे पोल से खतरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

पन्ना में जर्जर बिजली लाइन और गिरे पोल से खतरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

पन्ना के देवेंद्रनगर तहसील स्थित बड़ागांव के कुरयाना टोला में जर्जर बिजली लाइन, नीचे लटके तार और गिरे हुए 11 केवी पोल से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान पोल गिरने के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित है। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।