Chita Andolan News in Hindi

जलप्रलय के बीच ‘चिता आंदोलन’, मझगाय बांध के डूब क्षेत्र में 15वें दिन भी डटे ग्रामीण

जलप्रलय के बीच ‘चिता आंदोलन’, मझगाय बांध के डूब क्षेत्र में 15वें दिन भी डटे ग्रामीण

पन्ना के मझगाय बांध परियोजना में जलभराव के बीच ग्रामीणों का जल-सत्याग्रह 15वें दिन भी जारी है। ग्रामीणों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ शुरू किया है।

पन्ना में विस्थापितों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी, अब शुरू हुआ सूली सत्याग्रह

पन्ना में विस्थापितों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी, अब शुरू हुआ सूली सत्याग्रह

पन्ना में विभिन्न परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों का मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन 12वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने चिता, जल और फांसी सत्याग्रह के बाद अब सूली सत्याग्रह शुरू किया। आंदोलन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रभावित परिवारों ने अपने अधिकारों और उचित मुआवजे की मांग उठाई।

पन्ना में मझगाय बांध डूब क्षेत्र में वृद्ध महिला की मौत, विस्थापन को लेकर उठे सवाल

पन्ना में मझगाय बांध डूब क्षेत्र में वृद्ध महिला की मौत, विस्थापन को लेकर उठे सवाल

पन्ना में मझगाय बांध और केन-बेतवा लिंक परियोजना के डूब क्षेत्र में विस्थापितों के ‘चिता आंदोलन’ के बीच 78 वर्षीय रमिया बाई आदिवासी की मौत हो गई। आंदोलनकारियों ने मौत को विस्थापन और मुआवजे से जुड़ी परेशानियों से जोड़ा है, जबकि प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मौत का कारण पेट दर्द बताया और मुआवजे के भुगतान की जानकारी दी।

मझगांय बांध के डूब क्षेत्र में ग्रामीणों का चिता आंदोलन फिर शुरू, विस्थापन और मुआवजे को लेकर आक्रोश

मझगांय बांध के डूब क्षेत्र में ग्रामीणों का चिता आंदोलन फिर शुरू, विस्थापन और मुआवजे को लेकर आक्रोश

पन्ना के मझगांय बांध का जलस्तर बढ़ने के बीच डूब क्षेत्र के ग्रामीणों ने विस्थापन और लंबित मुआवजे की मांग को लेकर जय किसान संगठन के बैनर तले ‘चिता आंदोलन’ फिर शुरू किया है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर के नेतृत्व में ग्रामीण पारदर्शी सर्वे, त्वरित पुनर्वास और कथित मुआवजा अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को जिला कांग्रेस कमेटी का समर्थन भी मिला है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों का ‘चिता आंदोलन’ जारी, छठवें दिन भी प्रदर्शन तेज

केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितों का ‘चिता आंदोलन’ जारी, छठवें दिन भी प्रदर्शन तेज

केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य योजनाओं से प्रभावित विस्थापित परिवारों का छतरपुर-पन्ना क्षेत्र में ‘चिता आंदोलन’ छठवें दिन भी जारी है। ग्रामीण मुआवजा, पुनर्वास और कथित भ्रष्टाचार की जांच सहित कई मांगों को लेकर आमरण अनशन, मिट्टी सत्याग्रह और जल सत्याग्रह कर रहे हैं। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।