बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज के डुमरिया मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसी स्कूल में उन्होंने बचपन में पढ़ाई की थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और जरूरी शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
