वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करते हुए घोषणा की कि इंडिया पोस्ट को एक बड़े सरकारी लॉजिस्टिक्स संगठन में बदला जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और MSME, महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों को सीधा लाभ होगा।
