नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के लिए बुरी खबर है। दरअसल टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मालिक फ्लू से पीड़ित हो गए हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बेहद अहम मुकाबले यानि दुसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया के साथ भिड़ना है।
मोहम्मद रिजवान और शोएब मालिक का फ्लू के कारण बीमार पड़ने से पाकिस्तानी खेमे में काफी चिंता का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने आज अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। दोनों खिलाड़ियों की कोविड -19 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि टीम के डॉक्टर डॉ. नजीब सूमरो ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
रिजवान टूर्नामेंट के प्रमुख रन-स्कोरर में से एक हैं, उनके नाम इस टूर्नामेंट में कुल 214 रन हैं, और PAK vs AUS मुकाबलें में उनकी अनुपस्थिति पाकिस्तान को शीर्ष क्रम में और स्टंप के पीछे चोट पहुंचाएगी। तो वहीं शोएब मालिक का भी फॉर्म इस टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा है।
इस बेहद ही अहम मुकाबलें से पहले अगर रिजवान फिट नहीं हो पाते है तो उनकी जगह पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफ़राज़ अहमद को टीम में मौका दिया जाएगा। लेकिन वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करेंगे। कप्तान बाबर आजम के साथ फखर जमान पारी की शुरुआत करते हुए दिख सकते है।
दूसरी ओर, मलिक, जिन्होंने 18 गेंदों में स्कॉटलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के T-20 इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाया, को प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैदर अली द्वारा प्रतिस्थापित किए जाने की संभावना है। हालांकि, पाकिस्तान टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि मलिक और रिजवान दोनों मैच के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे।