1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव : किडनी (Kidney) को स्वस्थ रखने के लिए करें यह उपाय

स्वामी रामदेव : किडनी (Kidney) को स्वस्थ रखने के लिए करें यह उपाय

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी रामदेव : किडनी (Kidney) को स्वस्थ रखने के लिए करें यह उपाय

स्वामी रामदेव एक ऐसे योग गुरु है जो अपने योग और आयुर्वेद से पूरी दुनिया को स्वास्थ्य लाभ दे रहे है। स्वामी जी कहते है की किडनी को साफ़ रखने के लिए हफ्ते में एक बार उड़द की दाल जरुर खानी चाहिए।

इससे फायदा मिलता है , गोखरू का पानी हमेशा घर में रखना चाहिए। स्वामी जी कहते है की महीनें में एक बार तो कम से कम पुरे परिवार के लोगों को यह पीना चाहिए वरना शरीर में कई तरह की समस्या आ जाती है।

 

इसके अलावा बाबा रामदेव कहते है की आंवला और एलोवेरा का जूस रोज पीना चाहिए। स्वामी जी यह भी कहते है की लौकी का जूस न सिर्फ शरीर के लिए बल्कि दिमाग के लिए भी अच्छा रहता है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है।

इसके अलावा खीरा और टमाटर का जूस निरंतर लेते रहना है। चंद्र प्रभवटी और गिलोय घनवटी भी लेनी चाहिए। खाने के बाद ये गोली लेनी है इससे आपको फायदा मिलता है और आप तरोताजा फील करते है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...