1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार: 225 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

शेयर बाजार: 225 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार: 225 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई तेजी

मार्च के पहले हफ्ते और चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज 225.73 अंक यानी 0.59 फीसदी की बढ़त के बाद 38.635.21 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के बाद 11,321.60 के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों की बता करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल, टाटा स्टील, सन फार्मा, यूपीएल, अजाणी पोर्ट्स और हीरो मोटोकॉर्प हरे निशान पर खुले। वहीं, इंफ्राटेल, यस बैंक, जी लिमिटेड. आईसीआसीआई बैंक, एम एंड एम, सिप्ला औऱ एचडीएफसी लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करे तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी केस्टर्स हरे निशाना पर खुले। इनमें आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो और मेटल शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:12 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 194.77 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के बाद 38,604.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 55.05 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 11,306.05 के स्तर पर था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...