1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कारोबार के आखिरी दिन बढ़त पर खुला शेयर बाजार

कारोबार के आखिरी दिन बढ़त पर खुला शेयर बाजार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कारोबार के आखिरी दिन बढ़त पर खुला शेयर बाजार

शेयर बाजार कारोबार के आखिरी दिन बढ़त के साथ खुला। बता दे, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 1069.43 अंक यानी 3.49 फीसदी की बढ़त के साथ 31672.04 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 297.60 अंक यानी 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 9290.40 के स्तर पर खुला। 

बता दे, आज दिनभर से ही बीएसई के सेंसेक्स में 67.93 अंकों की तेजी देखी जा रही है और यह 31270.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी 190.65 अंकों की बढ़त के बाद 9183.45 के स्तर पर है।

वहीं दूसरी तरफ आज कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़े एलान किए। रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी कर दी गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...