शेयर बाजार में काफी समय के बाद उछाल देखने को मिला है, सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ खुला, इसके साथ ही बॉम्बे स्कॉट एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 533.71 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के बाद 38,677 के स्तर पर था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी 157.70 अंक यानी 1.42 फीसदी की बढ़त के बाद 11,290.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
बताते चलें कि, कोरोना वायरस की वजह से वेश्विक बाजार में गिरावट आई थी, लेकिन अब एक बार फिल से बाजार उभरने लगा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 442.49 अंक- 1.6 फीसदी की बढ़त के बाद 38,586.51 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 146.10 अंक यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के बाद 11,278.85 के स्तर पर खुला था।
दिग्गज शेयरों की तरफ देखे तो, आज सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में वेदांता लिमिटेज, एम एंड एम, यस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जेएसजब्लू स्टील, जी लिमिटेड और आईओसी के शेयर शामिल हैं।
केस्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो, आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें पीएसयू बैंक, आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं।