1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन हरे निशान के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत

शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के दूसरे कारोबारी हरे निशान पर हुई। बता दे, मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 109.17 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 34479.75 के स्तर पर खुला। तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.31 फीसदी यानी 32 अंकों की बढ़त के साथ 10199.50 के स्तर पर खुला। 

आपको बता दे, शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि 12 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली चल रही थी। 

बात अगर दिग्गज शेयरों की करें, तो आज सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा मजबूती देखी गई।

वहीं, एनएसई पर टाइटन, गेल, बीपीसीएल, हिंडाल्को और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर मारुति, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर विप्रो, एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर में कमजोरी देखी गई। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...