1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. स्टीफन ओकीफी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

स्टीफन ओकीफी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्टीफन ओकीफी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज स्टीफन ओकीफी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। बताते स्टीफन ने यह फैसला अगले घरेलू सत्र के लिए न्यू साउथ वेल्स की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटाए जाने के बाद लिया है।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीफन ने 9 टेस्ट मैच खेलते हुए 35 विकेट अपने नाम किए है। बता दे, उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2017 में भारत के खिलाफ पुणे में 12 विकेट लेकर किया था।

न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सत्र में शैफील्ड शील्ड जीती थी जिसमें ओकीफी ने 22.25 की औसत से 16 विकेट लेकर अपना अच्छा योगदान दिया था। यह प्रतियोगिता में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। नाथन लियोन अब भी न्यू साउथ वेल्स का स्पिन में मुख्य विकल्प है, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के कारण अधिकतर उपलब्ध नहीं रहते।

संन्यास लेने के बाद ओकीफी ने कहा कि, वह निराश हैं, लेकिन न्यू साउथ वेल्स के फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश की तरफ से खेलना और अपने प्रांत की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है लेकिन इससे भी अधिक गर्व इस पर है कि मैं कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेला।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...