1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पंजाब में मौजूद है कमजोर सरकार, चुनाव में एक ईमानदार सरकार लानी है- अरविंद केजरीवाल

पंजाब में मौजूद है कमजोर सरकार, चुनाव में एक ईमानदार सरकार लानी है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के पटियाला में शांति मार्च निकाल कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इतनी कमजोर सरकार आज तक मैंने नहीं देखी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली/पंजाब: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के पटियाला में शांति मार्च निकाल कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इतनी कमजोर सरकार आज तक मैंने नहीं देखी। आने वाले चुनाव में एक ईमानदार सरकार लानी है और एक ईमानदार पार्टी की सरकार बनानी है। पंजाब में दोबारा महौल खराब करने की कोशिश की जा रही है और वर्तमान सरकार, पंजाब के अंदर शांति बहाल करने में नाकामयाब है। पंजाब के माहौल की चिंता किसी को नहीं है। ये लोग आपस में सीएम की कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। अगर 2015 में की गई बेअदबी के मास्टर माइंड को सख्त से सख्त सजा दी जाती, तो दोबारा बेअदबी करने की किसी की हिम्मत नहीं होती। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब को अब पंजाब का आम आदमी ही बचा सकता है। इसके लिए पंजाब के तीन करोड़ पंजाबियों को इकट्ठा होना पड़ेगा। हमें पंजाब की सत्ता जनता के हाथ में देनी है। अब जनता निर्णय लेगी और सरकार उसी के हिसाब से चला करेगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के पटियाला में शांति मार्च निकाल कर एकता और भाई चारे का संदेश दिया। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल का यह शांति मार्च शेरनवाला गेट चौक से शुरू हुआ था। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पैदल मार्च किए। शांति मार्च में बड़ी संख्या में समर्थक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चुनाव से पहले पंजाब के दुश्मनों ने फिर से अपनी गंदी हरकतें शुरू कर दी हैं- अरविंद केजरीवाल

शांति मार्च को संबोधित करते हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आने वाले हैं और चुनाव के पहले ये जो पंजाब के दुश्मन हैं, इन्होंने फिर से अपनी गंदी हरकतें शुरू कर दी है। अभी कुछ दिन पहले श्री दरबार साहिब जी में बेअदबी करने की कोशिश की गई। जिस व्यक्ति ने बेअदबी करने की कोशिश की, उसको किसी ने तो भेजा ही था। कोई तो मास्टर माइंड था। वो अपने आप तो आया नहीं था। अभी तक वो मास्टर माइंड पकड़ा क्यों नहीं गया? पंजाब सरकार ने कहा था कि मास्टर माइंड 48 घंटे में पकड़ा जाएगा। आज 10 दिन से ज्यादा समय हो गए, लेकिन वो पकड़ा नहीं गया, क्यों नहीं पकड़ा गया। उसके कुछ दिन बाद लुधियाना के अंदर बम ब्लास्ट हुआ, किसने करवाया और उसका मास्टर माइंड कौन था, वो अभी तक पकड़ा नहीं गया। 2017 में भी उन्होंने ऐसे ही किया था। 2017 में भी मौड मंडी में बम ब्लास्ट किया था। उन्होंने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की थी। 2015 में बेअदबी की गई थी। अगर 2015 के मास्टर माइंड को सख्त से सख्त सजा दी जाती तो दोबारा बेअदबी करने की किसी की हिम्मत नहीं होती। 2015 में जिसने भी बरगाड़ी में बेअदबी की थी, उसके मास्टर माइंड को आज तक नहीं पकड़ा गया। पंजाब के अंदर दोबारा महौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। इन पार्टियों और इन नेताओं के भरोसे हमने पंजाब को छोड़ दिया, तो ये पंजाब को बर्बाद कर देंगी। अब पंजाब को एक ही आदमी बचा सकता है, वह है पंजाब का आम आदमी। अब हम सबको इकट्ठा होना पड़ेगा। पंजाब के तीन करोड़ पंजाबियों को इकट्ठा होना पड़ेगा।

हाथ में तिरंगा झंडा लिए हजारों लोग पंजाब के दुश्मनों को संदेश देना चाहते हैं कि हम तुम्हारे मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझंे बहुत खुशी है कि आज शांति मार्च में दूर-दूर तक तिरंगे झंडे ही झंडे दिखाई दे रहे हैं। आज यहां हजारों पंजाबी इकट्ठे हुए हैं। ये हजारों लोग अपने हाथ में तिरंगा लिए हुए, उन तीन करोड़ पंजाबियों की तरफ से उन शक्तियों को, पंजाब के दुश्मनों को संदेश देना चाहते हैं कि हम तुम्हारे मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे। हम पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देंगे। हम पंजाब का भाई चारा खराब नहीं होने देंगे। हम पंजाब की शांति खराब नहीं होने देंगे। इन लोगों को जो मर्जी है, करने दो। अब हमें पंजाब की सत्ता जनता के हाथ में देनी है। जनता निर्णय लेगी और पंजाब सरकार उसी के हिसाब से चला करेगी।

पंजाब में इतनी कमजोर सरकार मैंने आज तक नहीं देखी, किसी को पंजाब की चिंता नहीं- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे बड़ा दुख है कि पूरी की पूरी पंजाब सरकार बहुत कमजोर है। इससे कमजोर सरकार आज से पहले कभी नहीं आई। ये लोग आपस में लड़ रहे हैं। इनमें से किसी को पंजाब की परवाह नहीं है। इनको पंजाब के माहौल की परवाह नहीं है। ये लोग कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। वो कह रहा है, मैं सीएम बनूंगा और वो कह रहा हैं, मैं सीएम बनूंगा। यहां सीएम की लड़ाई चल रही है, कुर्सी की लड़ाई चल रही है। पंजाब की चिंता किसी को नहीं है। इतनी कमजोर सरकार मैंने आज तक कभी नहीं देखी। आज यह पंजाब सरकार, पंजाब के अंदर शांति बहाल करने में नाकामयाब है। आने वाले चुनाव में पंजाब सरकार पलटनी है और एक ईमानदार सरकार लेकर आनी है। एक ईमानदार पार्टी की सरकार बनानी है।

पंजाब की शांति और भाईचारा कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज जो हजारों लोग आप यहां आए हैं, आप सब लोग पंजाब की उम्मीद हैं। आप सब लोग हमारी उम्मीद हैं। आप सब लोगों का तहे दिल से शुक्रिया यदा करना चाहता हूं कि हमने तीन दिन पहले आह्वान किया था और इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में आप सब लोग शांति मार्च में शामिल होने आए। यही पंजाब की सबसे बड़ी ताकत है। इस वजह से हमें उम्मीद है कि पंजाब की शांति और पंजाब का भाईचारा कोई भी ताकत खत्म नहीं कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...