अगर आपने हाल ही में Social Dillema देखी है तो आपको इतना अंदाज़ा हो चुका होगा कि सोशल मीडिया ऐप्स किस तरह से आपको ऐडिक्टेड बना देते हैं.
‘Facebook इस तरह से काम करता है कि दर्द भी देंगे और दवा भी’. बहरहाल सोशल मीडिया ऐडिक्शन बिना Social Dillema देखे भी आप समझ ही सकते हैं.
फ़ेसबुक इस समय का सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म है. मुमकिन है आप फ़ेसबुक यूज करते होंगे. ये भी मुमकिन है कि आप फ़ेसबुक पर वीडियो और पोस्ट देखने में घंटो बिता देते होंगे.
फ़ेसबुक का ऐल्गोरिद्म ही ऐसा है कि ये आपसे ज़्यादा से ज़्यादा समय माँगता है. जितना समय आप फ़ेसबुक पर बिताएँगे उतनी ज़्यादा कमाई कंपनी को होगी.
हालाँकि फ़ेसबुक आपसे ये भी कहता है कि आप चाहें तो फ़ेसबुक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं और इसके लिए ऐप में ऐसे फ़ीचर्स भी दिए गए हैं.
ये फ़ीचर नया तो नहीं है, लेकिन ये आपके काफ़ी काम का साबित हो सकता है. ख़ास कर तब जब आप फ़ेसबुक पर ज़्यादा समय बिताते हैं.
इसके तहत मोटे तौर पर आपको चार फीचर्स मिलते हैं.
See your time – इस फीचर में जा कर आप ग्राफ के जरिए ये देख सकते हैं कि आपने फेसबुक पर दिन भर में कितने घंटे बिताए हैं.
यहाँ आपको हर दिन का फ़ेसबुक यूज करने के घंटे दिखेंगे, ऐवरेज दिेखेगा और ये भी दिखेगा कि दिन और रात के मुक़ाबले आप फ़ेसबुक ऐप कब ज़्यादा यूज करते हैं.
यहाँ आप ये भी देख सकेंगे कि दिन रात में कितने बार आपने फ़ेसबुक ऐप ओपन किया है.
Quit Mode – इस फ़ीचर में जा कर आप Quit Mode एनेबल कर सकते हैं. यहाँ टाइमिंग सेट कर सकते हैं. Quit Mode एनेबल करने पर आपको पुश नोटिफिकेशन्स नहीं मिलेंगे.
अगर आपको शेड्यूल नहीं करना है तो भी डायरेक्ट Quit Mode एनेबल या डिसेबल कर सकते हैं.