1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. प्रदेश भर में पूरे सप्ताह चलेगा अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी विस्तृत जानकारी

प्रदेश भर में पूरे सप्ताह चलेगा अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी विस्तृत जानकारी

इस कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों के प्रभारी मंत्री 8 से लेकर 14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती अपने प्रभार वाले जिलों में मनाएंगे। जबकि अंबेडकर जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में आयोजित होगा।

By: Naredra 
Updated:
प्रदेश भर में पूरे सप्ताह चलेगा अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी विस्तृत जानकारी

भोपालः कैबिनेट की बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंबेडकर जयंती को लेकर विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंबेडकर जयंती के लिए खासकर सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। शासन स्तर पर भी तैयारी चल रही है।

भिंड में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों के प्रभारी मंत्री 8 से लेकर 14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती अपने प्रभार के जिलों में मनाएंगे। जबकि अंबेडकर जयंती का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडर का जन्मस्थान मध्यप्रदेश के महू में है। इसके अलावा विकासखंड स्तर पर सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों के विकासखंडों में डॉ. अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...