1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टेम्बा बावुमा का दर्द आया सामने बोले- हां मैं ब्लैक हूं

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टेम्बा बावुमा का दर्द आया सामने बोले- हां मैं ब्लैक हूं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी टेम्बा बावुमा का दर्द आया सामने बोले- हां मैं ब्लैक हूं

आउथ अफ्रीका और इंग्लैण्ड के बीच चल रही वनड़े सीरीज के पहले मैच में विश्व चैम्पियन इंग्लैण्ड को अफ्रीका ने 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने 98 रनों की मैच जीताने वाली पारी खेली। मैच जीतनें के बाद बावुमा का दर्द सामने आया, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा ने स्वीकार किया है कि उनको कई बार उनकी त्चचा के रंग हिसाब से देखा जाता है, जिससे उनका करियर प्रभावित हुआ है।

टेम्बा बावुमा ने कहा, ‘हां, मैं अश्वेत हूं और यह मेरे त्वचा का रंग है लेकिन मैं क्रिकेट खेलता हूं, क्योंकि यह मुझे पसंद है मैं टीम में हूं क्योंकि मैंने अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम को आगे बढ़ाया है।’

बावुमा ने कहा, ‘जब आप अच्छा करते हैं, तो परिवर्तन के बारे में बात नहीं की जाती है। लेकिन जब आप खराब करते हैं तो आपको परिवर्तन के एजेंडे में शामिल कर लिया जाता है। मुझे इससे गंभीर समस्या है हम अच्छे को बुरे के साथ लेने के आदि हो गए हैं अगर अश्वेत खिलाड़ी अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो परिवर्तन सही नहीं है, लेकिन जब वे अच्छा करते हैं तो यह ठीक है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...