1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रणवीर सिंह की फिल्म से साउथ एक्ट्रेस शलिनी पांडे करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

रणवीर सिंह की फिल्म से साउथ एक्ट्रेस शलिनी पांडे करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आ गया है। पोस्टर में रणवीर एक गुजराती ब्वॉय के रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके पीछे बहुत सारी लेडीज घूंघट डाले खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें कि, फिल्म का पोस्टर रणवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

https://www.instagram.com/p/B5o4qCdBB_N/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल फिल्म मेकर्स ने हाल ही में एक और खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि साउथ एक्ट्रेस शलिनी पांडे जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।

शालिनी पांडे करेंगी पहली बॉलीवुड डेब्यू  

शालिनी पांडे बॉलीवुड में सुपरस्टार एक्टर रणवीर सिंह के साथ इस फिल्म से डेब्यू करेंगी। शालिनी साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की लीड एक्ट्रेस थीं, इस फिल्म के हिंदी रिमेक में शाहिद कपूर ने कबिर सिंह की भूमिका निभाई थी।

https://www.instagram.com/p/B566SGEhmp3/?utm_source=ig_web_copy_link

जयेशभाई की कहानी

जयेशभाई जोरदार फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट की है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर बन रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया जिसमें रणवीर सिंह एक अलग ही किरदार में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B5o4qCdBB_N/?utm_source=ig_web_copy_link
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...