1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. कोरोना वायरस के चलते भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 20 फीसदी तक गिरी

कोरोना वायरस के चलते भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 20 फीसदी तक गिरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस के चलते भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 20 फीसदी तक गिरी

कोरना वायरस की मार लगभग दुनिया के सभी देश झेल रहें है। कोरोना के चलते सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। तो वहीं भारत में कोरोना के चलते स्मार्टफोन की बिक्री में 20 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

मार्केट रिसर्च फर्म टेकआर्क की रिपोर्ट में कहा गया है कि, साल 2019 की तुलना में साल 2020 में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में 20 फीसदी तक की कमी देखने को मिलेगी। मांग के साथ सप्लाई में आई भारी कमी के कारण इस साल पिछले साल के मुकाबले 12.7 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन बिकेंगे, हालांकि यह अनुमान 16.2 करोड़ स्मार्टफोन बिकने का था। 

इस साल बिक्री का अनुमान पहले जारी हुए अनुमान से 21.6 फीसदी कम है। पिछले साल 12.5 फीसदी स्मार्टफोन बिकवने का था जबकि 14.5 करोड़ स्मार्टफोन बिके थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन की कुल बिक्री में एंट्री लेवल और मिड प्राइस सेगमेंट (5,001 से 25,000 रु. तक) की हिस्सेदारी 92 फीसदी रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...