1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG लॉन्च करेगी LG Rollable, डिस्प्ले को फोल्ड कर पाएंगे आप

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG लॉन्च करेगी LG Rollable, डिस्प्ले को फोल्ड कर पाएंगे आप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG लॉन्च करेगी LG Rollable, डिस्प्ले को फोल्ड कर पाएंगे आप

अभी तक बाजार में फोल्डेबल स्मार्टफोन का ट्रेंड था, वहीं पिछले दिनों LG ने रोटेटिंग डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Wing बाजार में उतारा। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी एक और रोटेटिंग डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन LG Rollable लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासितय है कि इसके डिस्प्ले को कागज की तरह रोल किया जा सकता है। रोलेबल डिस्प्ले के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। लीक्स के अनुसार LG Rollable के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, इसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।


कंपनी का अपकमिंग और अनोखा स्मार्टफोन LG Rollable को हाल ही में ट्रेडमार्क ऐप्लिकेशन प्लेटफॉर्म EUIPO पर स्पॉट किया गया था। जहां इसका नाम को कंफर्म किया गया है।

इसके नाम से पूरी तरह स्पष्ट होता है कि नया स्मार्टफोन रोलेबल डिस्प्ले के साथ बाजार में दस्तक देगा। कंपनी इसे अगले साल मार्च तक लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...