कोरोना महामारी के इस दौर में जनता को एक और झटका लगा है। दरअसल सरकार ने आज से बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया है।
आपको बता दे, 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1 रुपये बढ़ गए है और अब नई कीमतें बढ़कर 594 रुपए पर आ गई है।

दूसरे शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाए गए हैं। कोलकाता में 4 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है।