साल 2020 के पहले दिन ही लोगों की जेबों पर महंगाई का झटका पहुंचा है। गैस कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया है। दिल्ली में इस तरह का घरेलू LPG सिलिंडर अब 714 रुपये का हो गया है। बढ़े हुए दाम आज नए साल की सुबह से ही लागू हो गए हैं।
बता दें कि, पहले गैर-सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलिंडर (14.2 किलो) 695 रुपये का था। लगातार पांचवें महीने रसोई गैस सिलिंडर के बाजार भाव में बढ़ोतरी हुई है।कंपनियां हर महीने रेट रिवीजन करती हैं। जनवरी के लिए रेट रिवीजन के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में 19 रुपये का इजाफा किया है।
दरअसल पिछले साल नए साल के मौके पर मोदी सरकार ने एलपीजी सिलिंडर के दाम में भारी कटौती कर देशवासियों को तोहफा दिया था। तब गैर-सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में 120.50 रुपये की कटौती की गई थी।