1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Share Market: बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी

Share Market: बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Share Market: बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार चौथे दिन भी जारी

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिला। सुबह 10:47 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 410.68 अंक यानी 1.03 फीसदी की गिरावट के बाद 39,478.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

नेशन स्टॉक एक्सचेंज की बात करे तो निफ्टी 12.60 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,553.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सेंसेस्स 157.83 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 39,731.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 39.90 अंक यानी 0.34 फीसदी की गिरावट के बाद 11,638.60 के स्तर पर खुला था।

शेयर बाजार में आई गिरावट के कारणों की तरफ नजर डाले तो चीन के बाहर कोरोना वायरस का फैलना भी बाजार पर भारी पड़ा है, जिसके चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौरा जारी है। इतना हीं नहीं निवेशक बाजार से पैसा भी निकालने लगे हैं। लगातार पांच दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बड़े शेयरों की बात करें तो, आज यह बैंक, आडाणी पोर्ट्स, हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, जी लिमिटेड, नेस्ले इंडिया, इंडसलैंड बैंक और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर खुले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...