1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Share market Today- लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत

Share market Today- लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Share market Today- लाल निशान पर शेयर बाजार की शुरुआत

इस सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 385.17 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के बाद 39,896.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सजेंच का निफ्टी 84.55 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,713.35 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचजीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक टूट गया। मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 393.03 अंक टूट गया। हालांकि, बाद में इसके कुछ नुकसान की भरपाई की और वह 201.94 अंक या 0.50 प्रतिशत की हानि के साथ 40,079.26 अंक पर कारोबार कर रहा था।

बुधवार को बीपीसीएल, नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डी और हिंदुस्तान यूनिलीवर हरे निशान पर खुले। वहीं, जेएसडब्लू स्टील, टाटा मोटर्स, सिप्ला, टाटा स्टील, इंफ्राटेल, एचडीएफसी, वेदांता लिमिटेड, इंडसइंड बैंक और मारुति लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी. फार्मा, प्राइवेट बैंक, ऑटो, रियल्टी, मीडिया एफएमसीजी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 13 पैसे की बढ़त के बाद 71.75 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.88 के स्तर पर बंद हुआ था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...