गुरुवार यानी सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन पूरे दिनभर के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंच का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 143.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के बाद 39,745.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंस का निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 11,633.30 के स्तर पर बंद हुआ है।
शेयर बाजार पर यह असर कोरोना वायरस की वजह से हो रहा है, जिसके चलते वैश्विक बाजार में गिरावट का दौर जारी है। इसकी वजह से निवेशक बाजार से पैसा भी निकाल रहे हैं। लगातार पांच दिनों से बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमारी में भी विकास दर 4.5 फीसदी पर स्थिर रह सकती है। एसबीआई के अर्शास्त्रियों ने सरकारी आंकड़े जारी होने के दो दिन पहले बुधवार को यह अनुमान जताया है। इसकी वजह से भी बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सन फार्मा, ब्रिटानिया, टाइटन, ग्रासिम, एक्सिस बैंक, इंफ्राटेल, मारुति, एशियन पेंट्रस कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिन्सर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सिक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो, आज फार्मा और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए।