1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार: सेंसेक्स पहुंचा 42000 के पार।

शेयर बाजार: सेंसेक्स पहुंचा 42000 के पार।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शेयर बाजार: सेंसेक्स पहुंचा 42000 के पार।

शेयर बाजार के कारोबार में आज तेजी देखा जा रही है। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील के पहले फेज पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए जिसका असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज कारोबार शुरूआती बढ़त के साथ शुरू हुई और कारोबार में ही BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 42000 के स्तर को पार कर ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। हलांकि थोड़ी ही देर बाद ऑल टाइम हाई से थोड़ा नीचे आ गया।

सेंसेंक्स 52.01 अंक चढ़कर 41,924.74 पर खुला। वहीं NSE का निफ्टी 3.8 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 12 हजार 347.10 के स्तर पर खुला था। सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 134 अंकों की बढ़त के साथ 42,006.73 के अंकों पर देखा गया और निफ्टी 12, 378.00 पर दिखाई दिया था।

शुरूआती आधे घंटे के कारोबार में सेंसेक्ट के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली उनमें हिंदुस्तान यूनिविवर, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस और पावर ग्रिड है। वहीं एनटीपीसी, टाटा स्टील, हीरो मोकॉर्प, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा गिरने वाले शेयरों में प्रमुख हैं।

वहीं निफ्टी की अगर बात की जाय तो इंडेक्स के टॉप गेनर्स हैं यस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलिवर, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक और आयशर मोटर्स। जबकि वेदांता, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, हिंटाल्को और टाटा स्टील में गिरावट है।

दरअसल अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील पर हस्ताक्षर के बाद अमेरिका के शेयर इंडेक्स डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल ऐवरेज और एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड बनाया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रीयल एवरेज 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 29,030.22 और एसएंडपी 500 भी 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,289.30 पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक कॉम्पोसिट 0.1 प्रतिशत चढ़कर 9.258.70 पर बंद हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...