1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. बढ़त के साथ हुए बंद हुए Sensex, Nifty; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

बढ़त के साथ हुए बंद हुए Sensex, Nifty; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बढ़त के साथ हुए बंद हुए Sensex, Nifty; इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी

बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली से घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 143.51 अंक यानी 0.36 फीसद की बढ़त के साथ 39,757.58 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह NSE Nifty 26.75 अंक यानी 0.23 फीसद की तेजी के साथ 11,669.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

BSE Sensex पर IndusInd Bank के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.10 फीसद की बढ़त देखने को मिली। वहीं, ICICI Bank के शेयर 6.25 फीसद, एचडीएफसी बैंक के शेयर 6.24 फीसद और एक्सिस बैंक के शेयर 6.13 फीसद और भारती एयरटेल के शेयर 5.52 फीसद चढ़कर बंद हुए। इनके अलावा स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनजर्व, कोटक बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, ओएनजीसी, इन्फोसिस, आईटीसी, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, हिन्दुस्तान युनिलीवर लिमिटेड और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर सबसे ज्यादा 8.62 फीसद तक टूट गए। इसके अलावा एचसीएल टेक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक लाल निशान के साथ बंद हुए।

विशेषज्ञों के मुताबिक बैंकों के दूसरी तिमाही के उम्मीद से बेहतर परिणाम और वाहनों की बिक्री के मजबूत आंकड़ों से शेयर बाजारों को मजबूती मिली।

शंघाई, हांगकांग, सिओल और टोक्यो में शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद हुए। दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबारों में काफी उल्लेखनीय बढ़त देखने को मिल रही है।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 74.42 के स्तर पर रह गया।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...