1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स में आई बढ़त तो निफ्टी में आई गिरावट

सेंसेक्स में आई बढ़त तो निफ्टी में आई गिरावट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सेंसेक्स में आई बढ़त तो निफ्टी में आई गिरावट

मार्च के पहले हफ्ते और तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज 49.06 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 38.672.76 के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,217.80 के स्तर पर खुला। हालांकि सेंसेक्स की यह बढ़क ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी और सुबह 10 बजे 8.53 अंकों की बढ़त के साथ 38,632.23 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी की बात करे तो, 10 अंकोंकी बढ़त के साथ 11,314.20 पर कारोबार कर रहा था। प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 शेयर मार्केट रहे निशान पर था। सेंसेक्स 92.02 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 38,672.76 के स्तर पर खुला। जबकि नेशमल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14.50 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 11,317.80 के स्तर पर खुला।

दिग्गज शेयरों की बात करें तो, आज बजाज ऑटो, यूपीएल, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और ब्रिटानिया हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा मोटर्स, जएसडब्ल्यू स्टील, जी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, पावर ग्रिड और ओएनजीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...