1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. सेंसेक्स में फिर आई गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ निफ्टी

सेंसेक्स में फिर आई गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ निफ्टी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सेंसेक्स में फिर आई गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ निफ्टी

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 153.27 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के बाद 38,144.02 के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के बाद 11,132.75 के स्तर पर बंद हआ। जबकि शुरुआती कारोबार में यह जोरदार बढ़त पर खुला था। वहीं, अगर गिरावट की वजह माने तो कोरोना वायरस से। चीन के कोरोना वायरस के असर शेयर बाजर पर काफी भारी पड़ रहा है। भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इंफ्राटेल, एम एंड एम, इंफोसिस, पावर ग्रिड और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यह बैंक, एसबीआई, गेल हीरो मोटोकॉर्प, बीपीसीएल, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

वहीं, सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो, आज आईटी के अतिरिक्त अभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एसएमसीजी, प्राइवेट बैंक, ऑटो मीडिया, मीडिया, रियल्टी, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...